5 वारंटी अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने कोर्ट में किया पेश

छग

Update: 2022-12-05 16:10 GMT
भटगांव। पुलिस ने 3 स्थाई वारंटी गिरफ्तार और 5 लोगों की गिरफ्तारी वारंट तामिल कर न्यायालय सूरजपुर एवं न्यायालय प्रतापपुर में पेश किया गया। पुलिस अधीक्षक जिला सूरजपुर रामकृष्ण साहू के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मधुलिका सिंह के निर्देशन में डीएसपी नंदनी ठाकुर के नेतृत्व में थाना प्रभारी निरीक्षक शरद चन्दा थाना भटगांव के द्वारा टीम गठित कर स्थाई वारण्ट एवं गिरफ्तारी वारण्ट तामिली का अभियान चलाकर 3 स्थाई वारण्टी रामबहादुर कोरवा, विरमद शकी कुमार एवं 5 गिरफ्तारी वारण्टी गणेश राजवाडे, बलराम राजवाडे, संतोष सिंह बहादूर राजवाडे, नाथू राम राजवाड़े तामिल कर वारण्टीयों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं कोविड परीक्षण कराकर न्यायालय सूरजपुर एवं प्रतापपुर न्यायालय में पेश किया गया। उक्त तामिली अभियान में थाना प्रभारी भटगांव शरद चंद्रा उप निरीक्षक सीपी तिवारी, बृजमोहन गुप्ता, सउनि विरेन्द्र यादव, सुमन्त पाण्डेय, प्रधान आर. पवन कुमार सिंह, आर संतोष जायसवाल, रजनीश पटेल, मनोज जायसवाल, नौसाद, जगतलाल पैकरा, गिरजाशंकर, ताराचन्द यादव, भुनेश्वर पाटले, प्रहलाद पैकरा, म.आर. आशा लकड़ा सक्रिय रहे।
Tags:    

Similar News