देवपुरी एग्रीकल्चर यार्ड से 5 ट्रैक्टर बैटरी और केबल चोरी, CCTV में दिखे चोर

छग

Update: 2025-11-22 16:38 GMT
Raipur. रायपुर। राजधानी के देवपुरी स्थित अरुण एग्रीकल्चर यार्ड से बड़ी चोरी की वारदात सामने आई है, जहां अज्ञात चोरों ने महिंद्रा कंपनी के नए ट्रैक्टरों से बैटरी और केबल पार कर दिए। घटना की शिकायत यार्ड प्रबंधन द्वारा थाने में दर्ज कराई गई है। चोरी की कुल कीमत लगभग 40 हजार रुपये बताई गई है। कमल विहार रायपुर निवासी एवं अरुण बजाज शोरूम, देवपुरी के जनरल मैनेजर ने पुलिस को बताया कि 25 अक्टूबर 2025 की शाम लगभग 7 बजे 15 से 20 महिंद्रा कंपनी के शोल्ड ट्रैक्टर बिक्री हेतु अरुण एग्रीकल्चर यार्ड पहुंचे थे। सभी ट्रैक्टरों को नियमानुसार यार्ड में पार्क किया गया था। शिकायतकर्ता ने बताया कि 27 अक्टूबर की सुबह करीब 11 बजे जब वह यार्ड पहुंचे, तब उन्होंने देखा कि कई ट्रैक्टरों से बैटरियां और इंजन केबल गायब थीं।

जांच करने पर पता चला कि 5 नग एक्साइड बैटरियां, जिनकी कीमत करीब 35,000 रुपये है, और 5 नग इंजन केबल, जिनकी कीमत लगभग 5,000 रुपये है, चोरी हो चुकी थीं। इस तरह कुल 40 हजार रुपये का माल पार हो गया। वारदात के बाद तुरंत यार्ड में लगे CCTV फुटेज को चेक किया गया, जिसमें अज्ञात चोर बैटरी और केबल निकालकर ले जाते दिखाई दे रहे हैं। फुटेज के आधार पर पुलिस अब आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी की दिशा में तलाश तेज करेगी। पीड़ित जनरल मैनेजर 21 नवंबर 2025 को थाना पहुंचकर औपचारिक रिपोर्ट दर्ज कराई। उन्होंने कहा कि रिपोर्ट उनके बताए अनुसार दर्ज की गई है, और वे कार्रवाई चाहते हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर CCTV फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है। यह घटना सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर रही है, क्योंकि यार्ड में बड़ी संख्या में वाहनों को पार्क किया जाता है और इस प्रकार की चोरी गंभीर चूक मानी जा रही है।
Tags:    

Similar News