कोरबा। बिलासपुर से कोरबा आ रही तेज रफ्तार कार कासनिया नर्सरी के अंधे मोड़ के पास अनियांत्रित होकर पलट गई. जिससे कार में सवार 5 लोगों में से एक महिला समेत दो लोगों को गंभीर चोट आई है. जहां कार पलटी, वहां एक गहरा कुआं था. कार कुएं में जाते-जाते बची. घटना की सूचना मिलते ही कटघोरा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया. घटना बुधवार देर रात की बताई जा रही है.

इस खबर पर लगातार अपडेट जारी है. सही और सटीक खबरों के लिए बने रहिए jantaserishta,.com पर 

Tags: