5 जवान घायल: बीजापुर में पुलिस-नक्सली मुठभेड़ जारी, एसपी ने की घटना की पुष्टि

Update: 2021-04-03 09:24 GMT

छत्तीसगढ़। नक्सल प्रभावित जिला बीजापुर में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है। इस बीच 5 जवानों के घायल होने की खबर निकलकर सामने आई है। मुठभेड़ बीते एक घंटे से जारी है। एसपी कमलोचन कश्यप ने इसकी पुष्टि की है। जानकारी के अनुसार जवानों की एक टीम आज तररेम इलाके में सर्चिंग पर निकली हुई थी। इस दौरान नक्सलियों ने फायरिंग कर दी। जवानों ने भी मोर्चा संभाला और जवाबी फायरिंग की। बीते एक घंटे से मुठभेड़ जारी है। वहीं रूक-रूक कर नक्सली फायरिंग कर रहे हैं। 

Tags:    

Similar News

-->