मगरलोड नाबालिग सुसाइड मामले में 5 गिरफ्तार, बजरंग दल ने किया कार्रवाई का विरोध
धमतरी। मगरलोड नाबालिग सुसाइड मामले में 5 आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है, जिसके विरोध में आज बजरंग दल ने बंद का आहान किया था। बता दें कि रावण दहन कार्यक्रम के बाद हुए मामूली विवाद ने इतना विकराल रूप ले लिया था कि एक मुस्लिम नाबालिग लड़के ने आत्महत्या की थी।
कुछ युवकों की भीड़ ने उसे उसके घर तक दौड़ाया, घर में घुसकर उसकी बहनों से छेड़छाड़ और उसके साथ मारपीट की थी। सदमे और डर में आकर लड़के ने कमरे में खुद को बंद कर फांसी लगा ली थी। मामले में गंभीरता दिखाते मगरलोड पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया।