Durg Collectorate के 4 महिला कर्मचारी हुए रिटायर

पढ़े पूरी खबर

Update: 2024-06-29 02:45 GMT

दुर्ग Durg। दुर्ग जिला कलेक्टोरेट Durg District Collectorate कार्यालय में पदस्थ 04 महिला कर्मचारी आज अपनी अधिवार्षिकी आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुए। Collectorate कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित बिदाई समारोह में कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी Collector Richa Prakash Choudhary ने सेवानिवृत्त महिला कर्मचारियों को शॉल, श्रीफल, मोमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र भेंटकर सम्मानित किया। साथ ही सेवानिवृत्त कर्मचारियों को ग्रेच्युटी एवं पेंशन स्वीकृति का आदेश भी प्रदान किया। सेवानिवृत्त महिला कर्मचारियों में सरोज चन्द्राकर स्टेनो ग्राफर वर्ग-2 कुल सेवा अवधि 41 वर्ष, शशिकला चौरे सहायक ग्रेड-2 कुल सेवा अवधि 40 वर्ष, युगल वर्मा सहायक ग्रेड-2 कुल सेवा अवधि 34 वर्ष और विजयालक्ष्मी सहायक ग्रेड-2 कुल सेवा अवधि 34 वर्ष शामिल है।

ias Richa Prakash Choudharyकलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि वे अपने को सेवानिवृत्त कर्मचारी न समझे, आपके अनुभवों का लाभ आगे भी मिलता रहेगा। बिदाई समारोह में डिप्टी कलेक्टर लता युगल उर्वशा, वरिष्ठ लिपिक नरसिंग पटेल ने भी सेवानिवृत्त कर्मचारियों के कार्यों के संबंध में विचार व्यक्त किये। उल्लेखनीय है कि उक्त महिला कर्मचारियों ने कलेक्टोरेट के विभिन्न शाखाओं में निर्बाध रूप से अपनी सेवाएं देते हुए अधिवार्षिकी आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुई है। कार्यक्रम का प्रभावी संचालन आलोक नारंग तथा आभार प्रदर्शन संयुक्त कलेक्टर हरवंश सिंह मिरी ने किया।

Tags:    

Similar News

-->