बलौदाबाजार में 4 TI बने DSP, SP भावना गुप्ता ने दी बधाई

छग

Update: 2025-06-10 15:00 GMT
Baloda Bazaar. बलौदाबाजार। बलौदाबाजार जिले में पुलिस विभाग के लिए एक गर्व का क्षण आया है, जहां चार निरीक्षकों को पदोन्नत कर उप पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। पदोन्नत होने वाले अधिकारियों में निरीक्षक योगिताबाली खापर्डे, रीना कुजूर, सी. तिर्की और गोपाल ध्रुर्वे शामिल हैं। पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता ने इन अधिकारियों को उनके कंधों पर स्टार लगाकर और कैप पहनाकर पदोन्नति की बधाई दी।


यह पदोन्नति इन अधिकारियों की कड़ी मेहनत, समर्पण और उत्कृष्ट सेवा का परिणाम है। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने सभी पदोन्नत अधिकारियों के उज्जवल भविष्य की कामना की और उन्हें नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दीं। इस महत्वपूर्ण उपलब्धि से बलौदाबाजार पुलिस बल का मनोबल बढ़ा है।
Tags:    

Similar News