पुलिस विभाग के 4 अफसरों को मिली पदोन्नति, एसपी ने स्टार लगाकर दी बधाई

छत्तीसगढ़

Update: 2021-06-08 14:42 GMT

छत्तीसगढ़। नारायणपुर जिले के 4 पुलिस अधिकारियों को उप निरीक्षक पद पर विभागीय पदोन्नति मिली है। 5 जून को पुलिस मुख्यालय रायपुर की और से 106 विभागीय पदोन्नति प्रदान की गईं। इसमें नारायणपुर जिले के 4 अधिकारियों को सहायक उप निरीक्षक से उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नति मिली है। नारायणपुर में पुलिस अधीक्षक कार्यालय में गैंदसिंह सोरी,रमेश मरकाम,यादव कुमार साहू एवं भेलाराम राजपूत को सहायक उप निरीक्षक से उप निरीक्षक के पद पर स्टार लगाकर विभागीय पदोन्नति दी गई। पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग ने सभी पदोन्नत अधिकारियों को बधाई व शुभकामनाएं देते हुए भविष्य में पुलिस विभाग एवं समाज के लिए उत्कृष्ट कार्य करने प्रेरित किया गया।

Tags:    

Similar News

-->