युवा कांग्रेस के 4 नेता निष्काषित, जानिए क्या है वजह

छग

Update: 2023-06-15 17:56 GMT
बिलासपुर। कांग्रेस के युवा नेता भी गुटबाजी में बंटे हुए हैं। इसका ताज़ा नमूना बिलासपुर यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष समेत अन्य चार सदस्य पर की गई सख्त कार्रवाई से स्पष्ट होता है। गुटबाजी और आपसी मारपीट का कथित वीडियो वायरल होने के बाद मामला संज्ञान में लिया गया है। मामले में छत्तीसगढ़ की प्रभारी पलक वर्मा और प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा ने बिलासपुर युवा कांग्रेस ग्रामीण के जिलाध्यक्ष जयकिशन राजू यादव, जिला उपाध्यक्ष नीतेश सिंह ठाकुर, विधानसभा उपाध्यक्ष विश्वजीत अनंत और विधानसभा अध्यक्ष सुनील साहू को निष्कासित करने का आदेश जारी किया है। जानकारी के मुताबिक और मिडिया में यूथ कांग्रेस पदाधिकारी और सदस्यों पर कार्रवाई की वजह भी आदेश में स्पष्ट की गई है। बताते हैं कि बिलासपुर में मेग्नेटो मॉल के बाहर यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में आपस में मारपीट हुई थी। मस्तूरी विधानसभा के उपाध्यक्ष और जिला उपाध्यक्ष से मारपीट के मामले में ग्रामीण अध्यक्ष के नेतृत्व में ही कार्यकर्ता थाने पहुंच गए थे। इन पर जातिगत रंग देने का भी आरोप लगा। युवक कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और छत्तीसगढ़ प्रभारी पलक वर्मा के आगमन के वक्त से ही गुटबाजी सामने आई थी। इसके बाद मारपीट की नौबत जो थाना पहुंची तब गुटबाजी खतरनाक होती देख इन चारों पर कार्रवाई की गई है।
Tags:    

Similar News

-->