सट्टा पट्टी के साथ 4 सटोरिए गिरफ्तार, नगदी ज़ब्त

रायपुर से बड़ी खबर

Update: 2021-02-24 04:24 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। रायपुर। राजधानी में आए दिन सट्टेबाजों पर पुलिस छापामार कार्रवाई करती जा रही है। जिस कड़ी में गुढ़ियारी पुलिस ने सट्टा खिलाते दो अलग-अलग जगहों से 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। गुढ़ियारी थाना प्रभारी रवि तिवारी ने बताया कि मुखबिरों से मिली सूचना के आधार पर थाने की विशेष टीम गठित की गई और 4 आरोपियों को सट्टा खिलाते पकड़ा गया। 4 आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है। आरोपी जसवंत कुमार निषाद 32 वर्ष पारस नगर मोहन किराना स्टोर्स के पास रहता है। विनोद बंजारे 30 वर्ष बड़ा अशोक नगर दुर्गा चौक के पास पीछे गली में रहता है। इन दोनों पर धारा 4 ( क ) जुआ एक्ट पर कार्रवाई हो रही है। दूसरे आरोपियों के पास से 6 सट्टा पट्टी के साथ नगदी भी जब्त किया गया। आरोपियो के नाम टेकराम वर्मा 43 वर्ष अशोक नगर शीतला मंदिर के पास का रहने वाला है और दूसरा बैतल साहू 36 वर्ष बड़ा अशोक नगर शंकरा चार्य स्कूल के पास रहने वाला है। दोनों मामलो में आरोपियों के पास से 8 सट्टा पट्टी और 8,600 नगद जब्त किया गया।

Tags:    

Similar News