दंतेवाड़ा में 37 नक्सलियों ने किया सरेंडर

Update: 2025-11-30 09:20 GMT

दंतेवाड़ा। नक्सलियों के सरेंडर का सिलसिला जारी है, आज दंतेवाड़ा में 37 नक्सली SP के सामने आत्मसमर्पण करने जा रहे हैं। लोन वर्राटू अभियान के तहत ये सब #Naxali आत्मसमर्पण कर रहे हैं।

बस्तर पिछले 40 सालों से नक्सलियों के आतंक का गढ़ रहा है। हिड़मा, बसवाराजू जैसे टॉप लीडर्स के मारे जाने के बाद बस्तर से नक्सलवाद अब खत्म होने की कगार पर है। पिछले डेढ़ सालों में जवानों ने करीब 13 से ज्यादा टॉप लीडर्स का एनकाउंटर किया है। हिड़मा की मौत के बाद बस्तर में संगठन टूट गया है। भूपति, रूपेश के सरेंडर के बाद अब चैतू ने भी हथियार डाल दिए हैं। आंध्र-तेलंगाना के कई बड़े लीडरों ने भी आत्मसमर्पण कर दिया है। अब देवजी, गणपति, मिशिर बेसरा, पापा राव, गणेश उइके और बारसे देवा जैसे कुछ चुनिंदा 8 से 9 बड़े नक्सली ही बचे हुए हैं।

यदि ये सरेंडर कर देते हैं या फिर इनका एनकाउंटर हो जाता है तो बस्तर से नक्सलवाद का सफाया होना तय है।


Tags:    

Similar News

null