मारे गए 3 नक्सली, बीजापुर में पुलिस से मुठभेड़

Update: 2021-10-25 04:54 GMT

DEMO PIC

सुकमा। नक्सल प्रभावित जिला बीजापुर में मुठभेड़ की खबर मिल रही है। मुठभेड़ में जवानों ने तीन नक्सलियों को ढेर कर दिया। घटनास्थल से SLR और AK47 रायफल बरामद होने की खबर है। हालांकि अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है।

जानकारी के अनुसार तेलंगाना के मुलगु ज़िले और बीजापुर की सीमा मुठभेड़ हुआ है। सूत्रों की माने तो मुठभेड़ में जवानों ने तीन नक्सलियों को मार गिराया है। जवानों ने तीन शव बरामद किया है। मौके से SLR और AK47 रायफल बरामद किया है। बता दें कि मुठभेड़ में नक्सलियों के ढेर होने की अभी पुष्टि नहीं हुई है। जल्द ही पुलिस अफसर इसकी जानकारी मीडिया को देगी।



 


Tags:    

Similar News

-->