3 नक्सली ढेर, बीजापुर के जंगल में हुआ जवानों और नक्सलियों के बीच एनकाउंटर

Update: 2021-07-13 12:07 GMT
फाइल फोटो 

बीजापुर। बीजापुर के गलगम के जंगलों में पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में 3 माओवादी मारे गए हैं। सुरक्षाबलों ने तीन नक्सलियों को मार गिराया गया है।  गलगम में गोलियों की तड़तड़ाहट की आवाजें गांवों तक सुनाई दे रही हैं। उसूर थाने इलाके की इस घटना में तीन नक्सलियों के मारे जाने के साथ एक जवान घायल हो गया। घायल जवान को अस्पताल ले जाने की कवायद चल रही है। मुठभेड़ अब भी जारी है। एसपी कमलोचन कश्यप ने इसकी पुष्टि की है।

Tags:    

Similar News