सुंदर नगर में 3 आक्रामक मवेशियों की धरपकड़ की गई

Update: 2025-12-14 05:40 GMT

रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम जोन 5 स्वास्थ्य विभाग को 3 आक्रामक आवारा मवेशियों से सम्बंधित प्राप्त जनशिकायत को तत्काल संज्ञान में लेते हुए नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त विश्वदीप द्वारा दिए आदेशानुसार और नगर निगम जोन 5 जोन कमिश्नर खीरसागर नायक के निर्देशानुसार जोन 5 जोन स्वास्थ्य अधिकारी संदीप वर्मा, स्वच्छता निरीक्षक दिलीप साहू की उपस्थिति में जोन क्रमांक 5 की काऊकैचर टीम जोन क्षेत्र अंतर्गत पण्डित सुन्दर लाल शर्मा वार्ड क्रमांक 41 क्षेत्र अंतर्गत सम्बंधित मैत्री नगर सुन्दर नगर क्षेत्र में भेजकर दो दिन में 3 आक्रामक आवारा मवेशियों की धरपकड़ काऊकैचर वाहन की सहायता से करते हुए स्थानीय रहवासियों को त्वरित राहत दी जाकर प्राप्त जनशिकायत का त्वरित निदान किया गया.

इसमें 2 आक्रामक मवेशियों की विगत दिवस दिनांक 13 दिसम्बर को धरपकड़ की गयी और आज दिनांक 14 दिसम्बर को एक आक्रामक मवेशी को काऊकैचर टीम भेजकर मैत्री नगर सुन्दर नगर में जोन 5 स्वास्थ्य विभाग की टीम ने धरपकड़ कर प्राप्त जनशिकायत का त्वरित निदान जोन के स्तर पर किया.



Tags:    

Similar News