सुकमा। जिले में सर्चिंग पर निकली CRPF के 231 बटालियन को बड़ी सफलता मिली है. जानकारी के मुताबिक नक्‍सलियों की बढ़ती गति‍विधियों पर अंकुश लगाने गस्‍त पार्टी निकली थी। इस दौरान जवानों की टीम कोण्‍ड़ासांवली कैम्‍प से नागा टेकरी की तरफ बारीकी से तलाशी करते हुए जा रहे थे तब रास्‍तें में बटालियन के बम्‍ब निरोधक दस्‍ता द्वारा ईलाके को सर्च करने के दौरान 05 किलो का 01 नग जिंदा आई०ई०डी० बरामद किया गया जोकि नक्‍सलियों द्वारा सुरक्षाबलों को नुकशान पहुंचाने लगाया गया था। बरामद आई०ई० डी० को कमाण्‍डेंट सुरेन्‍द्र सिंह के दिशा- निर्देशानुसार निष्क्रिय किया गया।


Tags: