बलौदाबाजार balodabazar news । जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां सड़कों पर 22 गायों को शव मिला है। बताया जा रहा है कि सड़कों पर गायों की शव पड़ा हुआ था। गौवंश की मौत का कारण अज्ञात बताया जा रहा है। इतनी बड़ी संख्या में मृत गाय मिलने से जिले में हड़कंप मच गया है। balodabazar

Palari Police Station मिली जानकारी के अनुसार, घटना पलारी थाना क्षेत्र के कोसमंदि गातापार रोड की है। जहां सड़कों पर 22 मवेशी मृत मिले है। हालांकि गौवंश की मौत का कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। घटना के बाद अब प्रशासन को सूचना दे दी गई है। जिसके बाद कारणों का पता लगाया जाएगा।

आपको बता दें कि इससे पहले भी पलारी थाना क्षेत्र के लवन ब्लॉक ग्राम मरदा के कांजी हाउस में 30 गायों की मौत हो गई थी। बताया जा रहा है कि कांजी हाउस के एक कमरे पर पर बड़ी संख्या में गायों को ठूस ठूस कर रखा गया था। यहां गायों के लिए किसी प्रकार की चारा पानी की व्यवस्था नहीं थी। इस बात की जानकारी जब तहसीदार को लगी तो उन्होंने मौके पर कांजी हाउस पहुंचे और मामले की जांच की। जहां बड़ी संख्या में एक ही कमरे पर गायों को रखा गया था। जिसमें 30 गायों की मौत हो चुकी थी।

Tags: