सुभाषनगर देवार पारा में 2 सटोरिए गिरफ्तार

Update: 2025-04-10 07:50 GMT

रायपुर। सुभाषनगर देवार पारा में 2 सटोरिए गिरफ्तार किए गए है। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना तेलीबांधा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा तेलीबांधा क्षेत्रांतर्गत सुभाष नगर स्थित देवारपारा में रेड कार्यवाही व घेराबंदी कर अंको में दांव लगाकर पर्ची के माध्यम से सट्टा संचालित करते विधि के साथ संघर्षरत एक बालक सहित 2 सटोरियों को गिरफ्तार किया गया।

उनके कब्जे से नगदी रकम 1200/- रूपये, सट्टा-पट्टी एवं डाट पेन जप्त कर सटोरियों के विरूद्ध थाना तेलीबांधा में अपराध क्रमांक 200/25 धारा 112, 3(5) बी.एन.एस. एवं छ0ग0 जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 7 का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।

गिरफ्तार

01. बलदेव बार्सगडे पिता सेवकराम बार्सगडे उम्र 30 वर्ष निवासी सुभाषनगर देवार पारा तेलीबांधा जिला रायपुर।

02. विधि के साथ संघर्षरत एक बालक।

Tags:    

Similar News