2 बाइक में भिड़ंत, एक की हुई मौत

Update: 2022-05-19 03:10 GMT

रायगढ़। तमनार के धौराभांठा इलाके में दो बाइक में भिड़ंत हो गई। हादसे में एक बाइक सवार की मौत हो गई। बुधवार सुबह 8 बजे नंदलाल परजा (35) अपने भांजे के साथ दोस्त से मिलने कुरुसलेंगा जा रहा था। दोनों धौंराभाठा के पास चौक के नजदीक पहुंचे थे। तभी आमगांव की ओर से तेज रफ्तार बाइक के चालक ने टक्कर मार दी।

नंदलाल और उसका भांजा छिटककर दूर जा गिरे। हादसे में नंदलाल के सिर और गले में गंभीर चोट आई। उसका भांजा सुरक्षित था। बाइक सवार टक्कर मारने के बाद मौके से फरार हो गए। मृतक के भांजे ने परिजन को घटना की जानकारी दी।

घायल नंदलाल को तमनार के चिकित्सा केंद्र इलाज के लिए ले जाया गया। हालत गंभीर होने की वजह से उसे रायगढ़ जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। 9.30 बजे परिजन उसे लेकर रायगढ़ के जिला अस्पताल में भर्ती कराया। कुछ देर बाद इलाज के दौरान नंदलाल की मृत्यु हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। शव का पीएम कराकर परिजन को सौंपा गया है।


Tags:    

Similar News