रायपुर: लभांडी में एम. आगस्त्य इंटरप्राइजेस के नाम से कारोबार करने वाले कारोबारी द्वारा दिहाड़ी मजदूर, सफाईकर्मी, फेरीवाला सहित अन्य दस लोगों के नाम से जीएसटी नंबर लेकर डेढ़ सौ करोड़ रुपए का फर्जी कारोबार करने का मामला सामने आया है। कारोबारी द्वारा बोगस कंपनियों के नाम से 24 करोड़ रुपए से ज्यादा आईटीसी का दावा किया गया। गड़बड़ी मिलने पर जीएसटी के अफसरों ने कारोबारी अमन अग्रवाल के खिलाफ तेलीबांधा थाने में ठगी, अमानत में खयानत सहित अन्य गंभीर धाराओं में अपराध दर्ज कराया है। थाने में दर्ज शिकायत के अनुसार, कारोबारी अमन, कुमार अग्रवाल ने कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर दस बोगस एवं अस्तित्वहीन फर्म बनाकर उसे संचालित करते हुए फर्जी तरीके से उन फर्मों से क्रय दर्शाते हुए बड़ी मात्रा में बोगस आईटीसी का दावा किया। कारोबारी द्वारा जिन फर्जी फर्मों के नाम से आईटीसी का दावा किया गया, उक्त फर्म की जांच करने पर धरातल पर उसका अस्तित्व नहीं मिला।
जीएसटी अफसरों के बयान के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेंगी। अपराध में शामिल अन्य कारोबारियों पर पुलिस शिकंजा कसेगी। 
जीएसटी के अफसर उन कारोबारियों की जानकारी जुटा रहे हैं, जिनको अमन ने कच्चे में माल बेचा। इसके बाद उसने बेचे गए कच्चे में माल का बोगस फर्म के माध्यम से फर्जी आईटीसी लेने की कोशिश की। सूत्रों के मुताबिक, कारोबारी ने 30 से ज्यादा कारोबारियों को कच्चे में माल बेचा है। इसके अलावा उसके द्वारा फर्जी आईटीसी लाभ लेने बिल बेचे जाने की जानकारी मिली है।
इनके नाम से बनाई फर्म
हुसैनी इंटरप्राइजेस - प्रोपराइटर मो. इस्लाम गरियाबंद, उक्त फर्म का भौतिक सत्यापन करने पर फर्म संचालित नहीं होना पाया गया। पंजीयन में दर्शित किरायानामा में दर्शित मकान मालिक फूल सिंह का वर्ष 2010 में निधन होना पाया गया। किरायानामा का निष्पादन 21 मार्च 2025 को होना पाया गया। मो. इस्लाम की भिलाई चूड़ीलाइन में बैंगल शॉप है।
मेसर्स यूनिक इंटरप्राइजेस - प्रोपराइटर मजहर खान गरियाबंद, मजहर खान ने बताया कि वे एक इलेक्ट्रशियन हैं, इसके पूर्व वे फेरी लगाने का कार्य करते थे।
मेसर्स अंसारी ट्रेडर्स - प्रोपराइटर अफजल अंसारी, बैजनाथपारा रायपुर, अफजल अंसारी ने बताया कि वह शास्त्री मार्केट के सामने सुन्नी हन्फी ट्रस्ट के पार्किंग में मासिक वेतन पर कार्य करता है।
मेसर्स अगस्त इंटरप्राइजेस - प्रोपराइटर विकास यदु, महादेवघाट रोड रायपुरा, मकान मालिक घनश्याम साहू द्वारा बताया गया कि अगस्त इंस्टप्राइजेस के नाम से व्यवसाय करने के लिए 5 माह पूर्व एक व्यक्ति को किराये पर दिया था। दुकान किराया लेने के बाद से बंद है। विकास यदु ने बताया कि वह चाय ठेला लगाता था।
मेसर्स ललित ट्रेड लिंक - प्रोपराइटर ललित सोनी, दुर्ग पाटन, ललित सोनी ने बताया कि वह पिछले तीन वर्षों से एक वेब पोर्टल में कार्यरत है।
मेसर्स विनायक वेंचर्स - प्रोपराइटर प्रताप सिंह वर्मा, दुर्ग पाटन, प्रताप सिंह वर्मा ने बताया कि वह दिहाड़ी मजदूरी का कार्य करता है। ० मेसर्स महावीर इंटरप्राइजेस -प्रोपराइटर महेश फकीरा सोनी, बिलासपुर कोनी, महेश फकीरा सोनी ने बताया वह सफाईकर्मी का कार्य करता है।
मेसर्स जय भोले इंटरप्राइजेस - प्रोपराइटर कुलेश्वर नौरंगे, सेजबहार फेस-1
Tags: