15 साल की किशोरी से रेप

छग

Update: 2022-06-25 05:07 GMT

बिलासपुर। शहर में 15 साल की किशोरी को चाकलेट के बहाने बुलाकर 53 साल के अधेड़ ने दुष्कर्म किया। उसने इसकी जानकारी किसी को देने पर बदनाम करने की धमकी भी दी। नाबालिग ने हिम्मत करके अपनी मां को जानकारी दी। इसके बाद महिला थाने में शिकायत की है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर आरोपित की तलाश कर रही है। शहर में रहने वाली 15 साल की किशोरी ने दुष्कर्म की शिकायत की है। पीड़ित ने बताया कि एक साल पहले परिचित चंद्रकांत गुप्ता(53) ने उसे अपने घर चाकलेट देने के बहाने बुलाया। इसके बाद वह नाबालिग से अश्लील हरकत करने लगा।

नाबालिग ने इसका विरोध किया तो उसे बदनाम करने की धमकी देने लगा। इससे नाबालिग डर गई। बाद में वह नाबालिग को धमकी देकर दुष्कर्म करने लगा। बीते दिनों नाबालिग ने उन्हें आपत्तीजनक स्थिति में देख लिया। उसकी मां ने पूछताछ की तो वह डरकर गोलमोल जवाब देने लगी। मां ने नाबालिग को समझाइश देकर पूछताछ की तो उसने पूरी बात बताई। इसके बाद महिला थाने में पहुंचकर घटना की शिकायत की है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

Tags:    

Similar News