143 पुलिसकर्मियों के तबादले

छग

Update: 2026-03-06 05:21 GMT

सक्ती। सक्ती पुलिस अधीक्षक ने पुलिसिंग में कसावट के लिए बड़े पैमाने पर जिले में फेरबदल किया है। एक निरीक्षक, चार उप निरीक्षक, दस एएसआई समेत कुल 143 पुलिसकर्मियों के तबादला आदेश जारी किए हैं। जारी आदेश के तहत सायबर सेल के प्रभारी अमित सिंह को रक्षित केंद्र भेजा गया है।

उनकी जगह डभरा थाना के उप निरीक्षक चंद्रप्रकाश कंवर को साइबर सेल का प्रभारी बनाया गया है। थाना प्रभारी जैजैपुर उप निरीक्षक गोविंद राम राजपूत को हटा कर रक्षित केंद्र में संलग्न किया गया है। भूपेंद्र सिंह चंद्रा थाना सक्ती को वहां से हटाकर थाना प्रभारी जैजैपुर बनाया गया है।

इस खबर पर लगातार अपडेट जारी है। सही और सटीक खबरों के लिए बने रहिए jantaserishta . com पर।  

Tags:    

Similar News

null