13 बंधक मजदूर सकुशल लौटे घर, पुलिस ने ठेकेदार के कब्जे से छुड़ाया

Update: 2021-12-31 08:10 GMT

कवर्धा। बंधक बनाए गए 13 मजदूर सकुशल अपने घर लौटे है। इन मजदूरों को महाराष्ट्र के सोलापुर में 45 दिनों तक ठेकेदार ने बंधक बना रखा था। मामले की जांच में महाराष्ट्र पुलिस जुटी हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक, एक ठेकेदार ने गांव में रहने वाले कुछ लोगो को काम दिलाने के बहाने अपने साथ महाराष्ट्र ले गया था। ठेकेदार ने मजदूरों को मिर्ची तोड़ाई का झांसा देकर अपने साथ ले गया। वो भी इसके जाल में फंस गये।

लेकिन वहा उनसे भारी लोडिंग का काम कराया जाता था न खाना देते न मेहताना। करीब 13 मजदूरों बंधक बनाकर रखा था। सभी कुकदूर थाना के पंडरीपानी निवासी हैं। सभी बैगा मजदूर है। मजदूरों ने इस बात की शिकायत पुलिस से की जिसके बाद पुलिस प्रशासन ने पुलिस की एक टीम को तुंरत भेजा। जिसके बाद पुलिस ने मौके में पहुंचकर सभी को बंधक मजदूरो सकुशल उनके घर पहुंचाया। अब महाराष्ट्र पुलिस इस मामले की जांच करेगी। 

Tags:    

Similar News