12वीं बोर्ड हिंदी की परीक्षा शुरू, प्रश्न पत्रों को सभी परीक्षा केंद्रों तक सुरक्षित और समय पर पहुंचाया गया

Update: 2026-04-10 04:25 GMT

रायपुर: बारहवीं कक्षा की हिंदी परीक्षा के लिए प्रश्न पत्रों को सभी 148 परीक्षा केंद्रों तक सुरक्षित एवं समय पर पहुंचाया गया। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देश पर पूरी प्रक्रिया को व्यवस्थित और पारदर्शी ढंग से संपन्न किया गया।

परीक्षा की गोपनीयता और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रत्येक स्तर पर विशेष सतर्कता बरती गई। इसके सफल क्रियान्वयन हेतु एक्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगाई गई, जिससे प्रश्न पत्र वितरण की पूरी प्रक्रिया निगरानी में सफलतापूर्वक संपन्न हुई तथा परीक्षा प्रातः 9 बजे से प्रारंभ हो गई।
प्रश्न पत्र लीक होने के दावे की वजह से रद्द हुई 12वीं हिंदी की दोबारा परीक्षा 10 अप्रैल को आयोजित की जा रही है. परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12.15 बजे तक होगी. हिन्दी की परीक्षा में 2 लाख 39 हजार 177 विद्यार्थी सम्मिलित होंगे. परीक्षा 2395 केन्द्रों में होगी. गौरतलब है कि हिन्दी की परीक्षा 14 मार्च को आयोजित की गई थी किन्तु एक दिन पहले की रात सोशल मीडिया पर बी सेट के पेपर के हस्तलिखित प्रश्न वायरल हो गए थे. इस मामले में माशिमं द्वारा एफआईआर भी दर्ज कराई गई है.
Delete Edit
Delete Edit
Tags:    

Similar News