12 मवेशियों की मौत, नेशनल हाईवे की घटना

छग

Update: 2025-08-09 11:55 GMT

जांजगीर। अकलतरा के निकट शुक्रवार की रात सड़क पर तेज रफ्तार की ट्रेलर ने मवेशियों को कुचल दिया। इस घटना में 12 मवेशियों की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल 7 मवेशियों को पशु चिकित्सालय में इलाज चल रहा है।

घटना देर रात करीब दो बजे की है। अकलतरा के पास अमलतास गांव में राष्ट्रीय राजमार्ग पर मवेशियों के झुंड को तेज रफ्तार की ट्रेलर कुचलते हुए निकल गई। गांव के गौ सेवक वहां पहुंचे,तब तक 12 मवेशियों की मौत हो चुकी थी।

घायल 7 मवेशियों को जांजगीर के पशु चिकित्सालय में इलाज के लिए लाया गया। घटनास्थल से थोड़ी दूर ट्रेलर को ड्राइवर छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर लिया है।

Tags:    

Similar News