रायपुर में 10 युवा कांग्रेसी नेता गिरफ्तार

छग

Update: 2025-02-17 14:56 GMT
Raipur. रायपुर। रायपुर में यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष विनोद कश्यप उर्फ भक्कू ने रविवार रात बीच सड़क जयस्तंभ चौक पर जमकर आतिशबाजी की। केक काटकर जन्मदिन मनाया। इससे आसपास के लोग परेशान होते रहे। आतिशबाजी का वीडियो भी वायरल हो रहा है। मामला डीडी नगर थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक पहले जयस्तंभ चौक पर केक काट रहे थे, जहां से पुरानी बस्ती CSP अमन झा ने उन्हें चेतावनी देकर भगाया। इसके बाद यूथ कांग्रेस अपने समर्थकों के साथ सुंदर नगर चौक पर चले गए। यहां से
SSP
लाल उमेद ने जिला अध्यक्ष समेत 10 कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया है।
Delete Edit


दरअसल, रविवार रात 12 बजे जिला अध्यक्ष विनोद कश्यप समेत 10 कांग्रेस कार्यकर्ता सुंदर नगर चौक बीच सड़क आतिशबाजी कर केक काट रहे थे। इस दौरान आसपास के लोगों ने डायल 112 को कॉल कर मामले की शिकायत की, लेकिन वहां डायल 112 की टीम नहीं पहुंची। इस दौरान SSP लाल उमेद गश्त पर निकले थे। उन्होंने आतिशबाजी और शोर-शराबे को देखकर तत्काल अपनी गाड़ी रोकी। जिला अध्यक्ष विनोद कश्यप समेत सभी से पूछताछ की। सभी आरोपियों को फटकार लगाई। साथ ही सभी को मौके से अरेस्ट किया। वायरल वीडियो में दिख रह है कि कांग्रेसी एक बड़ा सा केक लेकर बीच सड़क पर काट रहे हैं। साथ ही जमकर आतिशबाजी कर रहे हैं। उनके साथ मौजूद अन्य लोग शोर-शराबा भी कर रहे हैं। इस दौरान सड़क से आने-जाने वालों को परेशानी हुई।
Tags:    

Similar News