छत्तीसगढ़। बीजापुर जिले के फरसेगढ़ थाना क्षेत्र में जिला पुलिस बल और सीएएफ को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई के दौरान 10 हजार के इनामी नक्सली को गिरफ्तार किया है। जिला पुलिस बल और सीएएफ ने मिलिशिया डिप्टी कमांडर बलदेव को गिरफ्तार किया है। नक्सली बलदेव जवानों पर फायरिंग की 2 घटनाओं में शामिल था।