सोना-चांदी दुकान में 10 लाख की चोरी, दीवार सेंध कर वारदात को दिया गया अंजाम
छग
वाड्रफनगर। शहर के मध्य में स्थित दीपक अलंकार मंदिर ज्वेलरी शॉप में बीती रात अज्ञात चोरों ने धावा बोल दिया। चोरों ने दुकान की दीवार में सेंध लगाकर अंदर प्रवेश किया और दुकान में रखे कीमती जेवरात और नकदी को पार कर दिया। सुबह जब दुकान संचालक दुकान खोलने पहुंचे तो अंदर का नजारा देख हैरान रह गए। दुकान के दराज टूटे हुए थे, सामान बिखरा पड़ा था और कई कीमती गहने गायब थे।
अनुमान लगाया जा रहा है कि करीब 10 लाख रुपये की चोरी हुई है, हालांकि सही आंकड़ा जांच के बाद ही स्पष्ट होगा। घटना की सूचना मिलते ही वाड्रफनगर पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और संदिग्धों की तलाश जारी है।
इस खबर पर लगातार अपडेट जारी है। सही और सटीक खबरों के लिए बने रहिए jantaserishta . com पर।