छत्तीसगढ़: शादीशुदा प्रेमिका ने युवक पर लगाया रेप का आरोप, बोली - चाकू की नोक पर बनाया शारीरिक संबंध

गिरफ्तार

Update: 2021-05-09 10:52 GMT

जांजगीर। चाकू की नोक पर महिला से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया है। मामला पामगढ़ के मुलमुला थाना क्षेत्र के ग्राम चोरभट्टी का है। पुलिस ने बताया कि ग्राम चोरभट्ठी निवासी बंटी चौहान 1 मई की रात गांव के ही एक महिला के घर घुस गया। आरोपी ने चाकू की नोक पर महिला से दुष्कर्म किया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी युवक गांव से फरार हो गया। पीड़िता ने इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी। इसके बाद पीड़िता ने परिजनों के साथ थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 456, 506, 376 के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही थी। इसी बीच मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी कोरबा में अपने रिश्तेदार के घर छिपा हुआ है। पुलिस ने छापामार कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। युवक ने अपराध स्वीकार ते हुए बताया कि पीड़िता के साथ उसका प्रेम संबंध था। पुलिस ने आरोपी को रिमांड पर जेल भेज दिया है।


Tags:    

Similar News

-->