त्रिपुरा में विफल हो चुकी है भाजपा सरकारः टीएमसी

भाजपा सरकार विफल हो चुकी है

Update: 2022-05-31 07:41 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क : तृणमूल कांग्रेस ने दावा किया है कि त्रिपुरा के मुख्यमंत्री के रूप में बिप्लब कुमार देब के इस्तीफे ने साबित कर दिया है कि राज्य में भाजपा सरकार विफल हो चुकी है। टीएमसी महासचिव कुणाल घोष ने कहा कि भगवा पार्टी को साफ करना चाहिए कि आखिर उन्होंने विधानसभा चुनाव से पहले अपने मुख्यमंत्री को क्यों हटाया।घोष ने कहा कि अगर वे बिप्लब कुमार देब को हटाने के पीछे का कारण बताने में विफल रहते हैं तो यह माना जाएगा कि भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार अपने वादों को पूरा करने में बुरी तरह विफल रही है।उन्होंने कहा कि बिप्लब कुमार देब को हटाने से तृणमूल कांग्रेस के इस आरोप की पुष्टि हुई है कि भाजपा सरकार एक गैर जिम्मेदार सरकार है।

बता दें कि बिप्लब कुमार देब ते हाल ही में पद से इस्तीफा देने के बाद माणिक साहा त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बने। घोष ने यह भी दावा किया कि भाजपा पिछले कुछ महीनों में राज्य में टीएमसी के उदय से डरी हुई है। टीएमसी ने ्गरतला नगर निगम चुनावों में 20 प्रतिशत वोट शेयर पाया है। कुछ नगर निकायों के क्षेत्रों में यह बढ़कर 24-25 प्रतिशत हो गया। अब लोगों की बेहतर तरीके से सेवा करने के लिए सरकार बदलने का समय आ गया है।

सोर्स-dailynews360

Tags:    

Similar News

-->