शादी में नाच रहे युवक ने पेट में मार ली गोली

Update: 2024-04-27 12:29 GMT
बिहार: पश्चिमी चंपारण में शादी समारोह में हर्ष फायरिंग कर रहे युवक ने अपने ही पेट और हाथ में गोली मार ली। घटना लौरिया थानाक्षेत्र के गोनौली डुमरा पंचायत के परोराहा गांव की है। द्वारपूजा के लिए जा रहे बारात का उल्लास और उमंग उस समय मायूसी में बदल गया जब गांव का ही एक युवक कमर में छुपाकर रखे कट्टे की गोली से घायल होगया। फायरिंग करने के लिए कट्टा निकालते समय ट्रिगर दब जाने से उसके पेट और दोनों हाथों में गोली लग गई। गोली लगने से उसका आंत बाहर निकल गया
गोली लगते ही जमीन पर गिर गया। यह देखकर बाराती द्वारपूजा में जाने के बजाय अपने घर भाग गए। किसी तरह आनन फानन में दूल्हे की शादी हुई और दूल्हा दुल्हन को लेकर उसी समय अपने घर चला गया। घायल युवक की पहचान परोराहा गांव के राजेंद्र यादव के पुत्र गोलू यादव (22) के रूप में हुई है। उसी गांव में एक दूसरे राजेंद्र यादव के की पुत्री की शादी थी। बारात योगापट्टी प्रखंड के नवलपुर थानाक्षेत्र के कवलापुर से परोराहा गांव में राजेंद्र यादव के घर आई थी। जब बाराती द्वारपूजा में जा रहे थे और ऑर्केस्ट्रा पर गाना बज रहा था, गोलू खुशी में झूमते हुए कमर में रखे लोडेड कट्टा को निकाल रहा था उसी समय जहां गलती से ट्रेगर दब गया।
बराती और शराती भाग खड़े हुए तो सूचना मिलने पर गोलू के चाचा प्रवेश यादव पहुंचे और घायल भतीजा गोलू को लौरिया अस्पताल ले गए। चिकत्सकों ने गोलू को देखते ही बेतिया गवर्मेंट अस्पताल रेफर कर दिया। वहां के चिकित्सकों ने स्थिति गंभीर देखकर पीएमसीएच रेफर कर दिया। इधर प्रवेश यादव ने बताया कि गोलू का आपरेशन हो रहा है, फिलहाल कुछ अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है। गोलू पंजाब में रहकर मजदुरी करता था। होली में घर आया हुआ था। उसके पिता राजेंद्र यादव भी लुधियाना में मजदुरी करते हैं। वे खबर मिलते ही घर के लिए रवाना हो गए हैं। गोलू को एक साल का पुत्र भी है।घटना करीब दस बजे रात की बताई जा रही है।
जब पुलिस को घटना की जानकारी मिली तो वह गांव में तो जरूर पहुंची, लेकिन जांच करने और बंदूक ढूंढने दूसरी जगह चली गई। दूसरे बारातियों को परेशानी हुई तो विरोध कर दिया। पुलिस को शर्मशार भी होना पड़ा। गांव में दो बारात आई हुई थी। एक राजेंद्र यादव के घर तो दूसरा मोहन पासवान के घर। लौरिया पुलिस घटना के करीब एक घंटे बाद घटनास्थल पहुंची। जिस कट्टे से वारदात हुआ था, उसे भी बरामद करने में पुलिस असफल रही। थानाध्यक्ष संतोष कुमार शर्मा ने कहा कि छानबीन चल रही है।
Tags:    

Similar News