महिलाओं ने सौभाग्यवती होने के लिए की 'वट सावित्री व्रत'

Update: 2023-05-20 05:56 GMT

उजियारपुर: बैकुंठपुर ब्रहण्डा पंचायत के पचपैका गांव में भारतीय संस्कृति में आदर्श नारीत्व का प्रतीक, सुहाग की सलामती और सौभाग्यवती होने के लिए 'वट सावित्री व्रत' किया गया। इस शुभ अवसर पर जिला पार्षद सुनीता शर्मा जी के साथ अनेकों सुहागिन महिलाओं ने पूजा अर्चना एवं परिक्रमा किया। परिक्रमा पश्चात वट सावित्री की कथा वट वृक्ष के नीचे बैठकर मन को एकाग्र कर भगवान का ध्यान करते हुए देश के तमाम सुहागिन महिलाओं के लिए सौभाग्यवती एवं सदा सुहागन रहने की कामना किये। साथहीं श्रीमती शर्मा ने कहा कि वट सावित्री व्रत करने से महिला के पति की आयु लंबी होती है और वे आजीवन सुहागन रहती है।

मौके पर नीतू कुमारी, विनीता शर्मा, प्रियंका कुमारी,आरती कुमारी , रीमा शर्मा, प्रतिमा कुमारी, शिखा देवी, मंजू देवी, अजनासी देवी,ललित देवी, प्रमिला देवी, सावित्री देवी, शीला देवी, राम सिंगारी देवी, साधना देवी इत्यादि दर्जनों महिला उपस्थित हुए।

Tags:    

Similar News

-->