गन्ने के खेत में मिला महिला का अर्धनग्न शव, रेप के बाद हत्या

Update: 2022-12-01 14:35 GMT
बेगूसराय : बेगूसराय में बदमाशों ने एक महिला के साथ दुष्कर्म करने के बाद धारदार हथियार से गला काट कर उसकी हत्या कर दिया। इसके बाद महिला के अर्धनग्न शव को गन्ने के खेत मे फेंक दिया । महिला 29 नवंबर को घर से पशु चारा लेने के लिए निकली थी। उसके बाद से वह लापता थी । परिजनों ने इसको लेकर पुलिस ने शिकायत भी की थी। आज दोपहर बाद गन्ने के खेत में शव मिलने के बाद से 2 जिलों की थाना के बीच सीमा विवाद को लेकर शव वैसे ही पड़ा हुआ है।
महिला जिले के छौड़ाही थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली थी। 2 दिनों से लापता महिला का अर्ध नग्न अवस्था में गन्ने के खेत में शव बरामद होने के बाद से स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश है। लोगों का आरोप है कि दुष्कर्म के बाद बदमाशों ने बेरहमी से महिला की गला पर तेज धारदार हथियार से वार कर उसकी हत्या की है। घटना छौराही थाना क्षेत्र के बखरी नासी चौर में घटी है। घण्टों से शव बरामदगी स्थल को लेकर बेगूसराय और समस्तीपुर जिले के छौड़ाही और हसनपुर पुलिस के बीच सीमा को लेकर विवाद हुआ है।
दरअसल, छौराही थाना क्षेत्र के पूरपतार गांव की रहने वाली 45 वर्षीय महिला 2 दिन पूर्व चारा लाने के लिए घर से निकली थी। जिसके बाद वह आजतक वापस नहीं लौटी। महिला के पति ने छौड़ाही थाना में महिला के लापता होने की शिकायत भी लिखाई थी। खोजबीन के दौरान आज बखरी चौर से महिला का शव अर्ध नग्न अवस्था में गन्ने के खेत से हुआ है। महिला के शव मिलने के बाद सैकड़ों की संख्या में स्थानीय लोग खेत पहुंचे हुए हैं। गुस्साए लोग खूब हंगामा कर रहे हैं। घटना की सूचना पर समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना और छौराही थाना पुलिस मौके पर अभी मौजूद है। घटना को लेकर स्थानीय लोगों में भी काफी आक्रोश है।

( जनता से रिश्ता इस खबर की पुष्टि नहीं करता है ये खबर जनसरोकार के माध्यम से मिली है और ये खबर सोशल मीडिया में वायरलहो रही थी जिसके चलते इस खबर को प्रकाशित की जा रही है। इस पर जनता से रिश्ता खबर की सच्चाई को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है।)

Tags:    

Similar News

-->