पटना समेत दक्षिण पश्चिम में 40 KM की स्पीड से चलेगी हवाएं , बारिश की संभावना कम

Update: 2024-05-23 07:46 GMT

बिहार : पटना समेत दक्षिण पश्चिम में बारिश की संभावना कम :मौसमविदों के अनुसार बंगाल की खाड़ी के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। वहां से आने वाली नमी युक्त पुरवा हवा का प्रवाह होने से सूबे में मौसम सामान्य बना रहेगा। पटना समेत दक्षिण पश्चिम भागों के गया, जहानाबाद, नालंदा, शेखपुरा, सीवान में वर्षा की संभावना कम है। प्रदेश के एक या दो स्थानों पर 30-40 किमी प्रतिघंटा हवा का रफ्तार होने के साथ मेघ गर्जन व वज्रपात की संभावना है। इधर बुधवार की सुबह तक प्रदेश के अलग-अलग स्थानों पर वर्षा दर्ज की गई।

पटना में छाएंगे बादल, उत्तर बिहार में बारिश के आसारपटना, मुख्य संवाददाता। सूबे में मौसम की तल्ख रुख में नरमी आई है। लू से फिलहाल राहत मिली है लेकिन पसीने वाली गर्मी ने पिछले दो दिनों से परेशान किया है। गुरुवार को बादलों की आंशिक आवाजाही और कुछ जिलों में आंधी पानी के आसार बने हैं। पटना में भी गुरुवार को आंशिक बादलों का बसेरा रहेगा, जिससे उमस भरी गर्मी की स्थिति बनी रहेगी।मौसम विभाग के अनुसार उत्तर बिहार में आंशिक बारिश की गतिविधियां रहेगी। दक्षिण बिहार में इसका छिटपुट असर दिख सकता है।राजधानी का अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री दर्ज किया गया पूर्णिया में सर्वाधिक वर्षा 96.4 मिमी दर्ज हुई। राजधानी का अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि, 38.8 डिग्री सेल्सियस के साथ डेहरी में सर्वाधिक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।
बुधवार को पटना समेत आसपास इलाकों में बादलों की आवाजाही बने होने के कारण मौसम सामान्य बना रहा। सूबे में एक दो जगहों को छोड़कर शुक्रवार और शनिवार को बारिश की गतिविधियां होने के बेहद कम आसार हैं।इन जगहों पर दर्ज की गई वर्षा बांका के बौसी में 88.2 मिमी, कटिहार के बरारी में 83.2 मिमी, लखीसराय के हलसी में 42.2 मिमी, भागलपुर के सबौर में 36.2 मिमी, भागलपुर में 33.3 मिमी, लखीसराय में 33.2 मिमी एवं बांका के चंदन में 33.2 मिमी वर्षा दर्ज की गई।


Tags:    

Similar News