
भागलपुर। जिले के अकबरनगर के समीप जर्जर एन. एच. 80 को लेकर रविवार को जन संसद के बैनर तले अकबरनगर में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। धरना का नेतृत्व जन संसद के संरक्षक अजीत कुमार ने किया। कार्यक्रम के दौरान सैकड़ों जन संसद के कार्यकर्ताओं ने अकबरनगर एन. एच. 80 की जर्जर व्यवस्था एवं दुर्दशा को देखते हुये विभागीय उदासीनता के खिलाफ धरना प्रदर्शन कर जर्जर व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की। इस दौरान जन संसद के संरक्षक अजीत कुमार ने कहा कि एन. एच 80 दिन ब दिन बंद से बदतर होती जा रही है।
जिला प्रशासन द्वारा कोई ध्यान नहीं देने से आम आवाम लोगों काफी परेशानी हो रही है। साथ ही सड़क दुर्घटना होने से कई लोग घायल हो चुके हैं। अगर जिला प्रशासन द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया जाएगा तो इससे भी बड़ा आन्दोलन किया जाएगा। कार्यकारिणी सदस्य मो. ईजराईल एवं जन संसद के प्रखण्ड उपाध्यक्ष सह पंचायत समिति प्रतिनिधि प्रियेश कुमार उर्फ जेपी यादव ने कहा कि एन. एच. 80 की जर्जर व्यवस्था जिला प्रशासन दूर करे नहीं तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान जन संसद के कार्यकर्ता सुरज कुमार, विनोद यादव, रुपो यादव, फुटो मंडल, जाले मंडल सहित ग्रामीण एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।