बिहार में होलिका दहन के समय से रंगोत्सव तक कई जिलों में बारिश होने की आसार

बिहार में इन जिलों में होगी बारिश

Update: 2024-03-24 06:10 GMT

पटना: पिछले दिनों हुई बारिश और ओलावृष्टि के कारण बिहार के मौसम में बदलाव हुआ है। पटना समेत बिहार के अधिकतर जिलों में रात्रि के समय मामूली कनकनी का एहसास हो रहा है, लेकिन धीरे-धीरे यह भी समाप्त हो जाएगी। बारिश के बाद एक बार फिर से तापमान में बढ़ोतरी होने लगी है। पिछले 24 घंटों के दौरान तापमान में अचानक 5°C तक वृद्धि दर्ज की गई है।

पटना स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक एसके पटेल ने कहा कि आने वाले दिनों में तापमान में बढ़ोतरी होगी, लेकिन होलिका दहन के समय से रंगोत्सव तक कई जिलों में बारिश होने की आसार है।

होली के दिन यहां होगी बारिश: वैज्ञानिक एसके पटेल के मुताबिक आज बिहार का मौसम शुष्क रहेगा यानि कि दिन में कहीं भी बारिश होने की आसार नहीं है। लेकिन शाम होते होलिका दहन से लेकर होली तक बिहार के पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, सुपौल, सहरसा, मधेपुरा, अररिया, पूर्णिया, कटिहार और किशनगंज में मामूली बारिश होने की आसार है। रंगों के त्यौहार में बारिश के रुप में भंग पड़ सकता है।

तापमान का क्या हाल: बारिश के बाद 23 मार्च को अधिकतर जिलों में धूप देखने को मिली। नतीजन अधिकतम तापमान में 5°C की बढ़ोतरी दर्ज की गई। रात का भी यही हाल था। आज बिहार का अधिकतम तापमान 30°C से 32°C के बीच और न्यूनतम तापमान 18°C से 20°C के बीच रहने का पूर्वानुमान है। 23 मार्च को दिन का तापमान बढ़ोतरी वाला रहा। राज्य का सर्वाधिक अधिकतम तापमान 35.2°C बक्सर में दर्ज हुआ।

जबकि 22 मार्च को सर्वाधिक अधिकतम तापमान 30.4°C था। सबसे कम न्यूनतम तापमान 14.8°C गया में और सबसे अधिक न्यूनतम तापमान 19.3°C मुजफ्फरपुर में रिकॉर्ड किया गया। आज भी आसमान साफ है। इस वजह से तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। कल बारिश होने से कुछ गिरावट हो सकती है।

Tags:    

Similar News