Bihar बिहार: भारत मौसम विज्ञान विभाग ने 28 जून तक बिहार के कई जिलों में भारी बारिश और आंधी की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार, पटन, किशनगंज, सहरसा, पूर्णिया, सुपौल, बक्सर, औरंगाबाद, भागलपुर सहित अन्य जिलों में तेज बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने किसानों को सावधानी बरतने की सलाह दी है और बाहर जाने से बचने के लिए कहा है।