Darbhanga.दरभंगा। जिले में पदस्थापित होते ही जिलाधिकारी कौशल कुमार ने मुख्यमंत्री की प्रगति यात्रा के दौरान घोषित एवं स्वीकृत बिहार राज्य सड़क विकास निगम लिमिटेड से संबंधित परियोजनाओं की समीक्षा बैठक की। बैठक में महाप्रबंधक एवं उप महाप्रबंधक मुजफ्फरपुर के साथ ठेकेदार के प्रतिनिधि की उपस्थिति में जिले अंतर्गत बिहार राज्य सड़क विकास निगम लिमिटेड से संबंधित दो परियोजनाओं की अद्यतन स्थिति बताई गई। परियोजना के महाप्रबंधक ने बताया कि दरभंगा मेट्रो एवं दरभंगा रेलवे स्टेशन-आमस दरभंगा एक्सप्रेसवे वाया दोनार चौक एवं कर्पूरी चौक, कर्पूरी चौक-एकमी चौक वाया लहेरियासराय चौक एलिवेटेड कॉरिडोर पथ परियोजना की रूट-लाइन एक ही होने के कारण डीपीआर बनाने में कुछ बाधाएं आ रही हैं।


Tags: