पटना न्यूज़: नवगठित गुठनी नगर पंचायत के सामने कई चुनौतियां हैं. जिनमें मुख्यत जलनिकासी के लिए मास्टर प्लान न होने के कारण नगर के अधिकांश वार्डों में जलभराव, सीवर लाइन की कमी, रोड लाइटों का न लगना, जलापूर्ति ठप हो जाना, लीकेज पाइप लाइनों के कारण ओवरहेड टैंक से साफ जलापूर्ति न होना खासी चुनौतीपूर्ण होगी.

देखना यह है कि नए नगर पंचायत अध्यक्ष इन चुनौतियों पर किस तरह से खरा उतरते हैं. गुठनी में आसपास के जिले के लोग आकर बस गए हैं. नई-नई कालोनियां बना ली गईं. परंतु मूलभूत सुविधाओं का अभी तक अभाव है. इन कालोनियों में विकास की किरण अभी तक नहीं पहुंची. इन कालोनियों के निवासी अब मूलभूत सुविधाओं की अपेक्षा नए नगर पंचायत अध्यक्ष से कर रहे हैं. इसके साथ ही नगर के सभी वार्डों में विकास की किरण की दरकार है.

नगर पंचायत में बस अड्डा और टैंपो स्टैंड के अभाव में बसें सड़क पर खड़ी होती हैं. पहले से संकरी हो चुकी सड़कों पर बस व टेम्पो आदि के खड़े होने के कारण जाम की स्थिति का सामना करना पड़ता है. गुठनी नगर पंचायत वासियों की अपेक्षा है कि बस और ऑटो स्टैंड के लिए नगर पंचायत व्यवस्था करे, ताकि सड़क पर लगने वाले जाम से निजात मिले. इसके साथ ही टीनशेड युक्त प्रतीक्षालय की भी आवश्यकता है.

नगर पंचायत में नहीं बन सका एक भी पार्कराज्य सरकार ने गुठनी को भले ही नगर पंचायत का दर्जा दे दिया है. परंतु यहां पर एक अदद पार्क तक का अभाव है. लोग मार्निंग वाक के लिए मुख्य सड़कों, ग्रामीण क्षेत्रों और मैदान में घूमते नजर आते हैं. यहां के बाशिंदों को नए नगर पंचायत अध्यक्ष से एक अदद पार्क की भी अपेक्षा है. निर्बाध बिजली आपूर्ति को लेकर तैयार हो मास्टर प्लान नगर पंचायत के बनने के तीन वर्ष पूर्व निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए ग्रामीणों ने कई बार प्रदर्शन, धरना और अधिकारियो को लिखित शिकायत की थी. बावजूद उसका आज तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकल पाया.

Tags: