शादी समारोह में मेहमानों पर टूट कर गिरा छज्जा, दो दर्जन से ज्यादा मेहमान घायल

Update: 2022-06-14 06:43 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क : बिहार के औरंगाबाद में सोमवार की रात एक शादी समारोह में उस समय अफरा तफरी मच गई जब दुल्हन के घर का एक छज्जा टूटकर मेहमानों के उपर गिर गया। घटना के वक्त दू्ल्हा दुल्हन वरमाला में लीन थे और उन्हें देखने के लिए बड़ी संख्या में महिलाएं छज्जे पर चढ़ गई थीं। घटना जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नौगढ़ टोले हारीबारी गांव की है। घटना में दो दर्जन से ज्यादा मेहमान घायल हो गए।

आनन-फानन में सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों में कई लोगों की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए बाहर रेफर कर दिया। घायलों में उर्मिला कुंवर, पुतुल देवी, रंधीर कुमार, शर्मिला देवी, किरण कुमारी, उषा सिंह, सरस्वती देवी आदि शामिल हैं। सदर अस्पताल में भी अफरा-तफरी का माहौल रहा।मिली जानकारी के अनुसार बारात फेसर थाना क्षेत्र के देवरिया गांव से हारीबारी गांव पहुंची थी। लड़की वालों के दरवाजे पर वरमाला की रस्म चल रही थी। काफी संख्या में लोग जयमाला देखने के लिए वहां पर खड़े थे। दुल्हन के घर के छज्जे पर 20 से अधिक महिलाएं वह कुछ युवा खड़े होकर इसे देख रहे थे तभी अचानक घर का छज्जा भरभरा कर घ्वस्त हो गया। छज्जे पर तमाम लोग नीचे गिरकर घायल हो गए। नीचे खड़े कई लोगों को भी चोट आई। कुल मिलाकर दो दर्जन के करीब लोग घायल हुए हैं।

सोर्स-livehindustan

Tags:    

Similar News

-->