Chapra: मशरक थाना क्षेत्र में अपराधियों ने दवा व्यापारी को गोली मारकर दो लाख से ज्यादा की रकम लूट कर फरार हो गए. मशरक थाना क्षेत्र के लखनपुर गोलम्बर के पास पानापुर जाने वाली सड़क पर कार सवार अपराधियों ने गोली मारकर छपरा के थोक दवा व्यापारी को घायल दो लाख से ज्यादा नगदी रुपए लूटने कर फरार हो गये.

दवा व्यापारी समेत स्टाफ को मारी गोली
गोली लगने से घायल युवक की पहचान खैरा थाना क्षेत्र के खोदाईबाग गांव निवासी स्व. रजब हुसैन का 34 वर्षीय पुत्र जुनैद आलम, स्टाफ मढ़ौरा थाना क्षेत्र के सहनवाजपुर गांव निवासी शिव वचन राय का 30 वर्षीय पुत्र नागेन्द्र राय और मामूली रूप से घायल थोक दवा व्यापारी छपरा सलेमपुर निवासी देवेंद्र प्रसाद के 40 वर्षीय पुत्र मुन्ना कुमार गुप्ता के रूप में हुई है.
अपराधियों ने लूटने की नियत से मारी गोली
घटना मे घायल थोक दवा प्रतिष्ठान हरि ओम मेडिकल के प्रोपराइटर हैं. वे तगादा करने मशरक के रास्ते लखनपुर गोलम्बर होकर पानापुर जा रहे थे. लखनपुर गोलम्बर से थोड़ी ही दूरी पर पानापुर नहर सड़क पर आगे एक स्वीफ्ट डिजायर कार में सवार चार अपराधियों ने लूटने की नियत से ताबड़तोड़ गोली मारी, जिसमें दो को जांघ में गोली लग गई. वहीं मारपीट कर घायल दवा व्यापारी के रूपयों से भरा बैग छीनकर फरार हो गए.
अपराधियों ने जाते- जाते गाड़ी की चाभी निकाल ले गए
वहीं अपराधियों ने जाते- जाते स्कॉर्पियो की चाभी निकाल कर ले गये. जिससे घायलों को किसी तरह ऑटो से इलाज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मशरक में भर्ती कराया गया. जहां दोनों युवकों को सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया गया. घटना की सूचना मिलते ही मढ़ौरा डीएसपी इंद्रजीत बैठा, थानाध्यक्ष राजेश कुमार पूरे दल बल के साथ मामले की जांच पड़ताल कर रहे हैं.
Tags: