नहाने के दौरान किशोर डूबा

पानी की गहराई में चला गया था

Update: 2023-08-28 06:21 GMT

छपरा: छपरा में पोखर में डूबने से किशोर की मौत हो गई है। किशोर अपने दोस्तों के साथ स्नान करने के लिए गांव के पोखरे में गया था। गहरे पानी में चले जाने से मौत हो गई। किशोर की पहचान एकमा थाना क्षेत्र के हुस्सेपुर टोला रामनगर के निवासी हरेंद्र यादव का 13 वर्षीय पुत्र नीतीश कुमार के रूप में हुई है। रविवार को स्कूल की छुट्टी होने के बाद दोस्तों के साथ स्नान करने चला गया। डूबने के बाद अन्य किशोरों ने शोर मचाया। जिसके बाद खोजबीन शुरू हुई। तीन घंटे की खोजबीन के बाद शव बरामद हुआ। स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। नीतीश कक्षा 6 का छात्र था।

पानी की गहराई में चला गया था

मृतक के परिजनों ने कहा कि नीतीश अपने दोस्तों के साथ शाम 3:00 बजे के घर से खेलने के लिए गया। खेलने के दौरान वह गांव के पोखर में स्नान करने लगा। स्नान करते-करते गहरे पानी में चला गया। जिसके बाद अन्य बच्चों ने शोर मचाया। आसपास के लोग पहुंचते तब तक नीतीश गहरे पानी में डूब गया। 3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद और स्थानीय गोताखोरों की मदद से शव को बरामद किया गया। मृतक नीतीश अपने परिवार का सबसे छोटा लड़का था।

Tags:    

Similar News

-->