सुनील बने पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष

बड़ी खबर

Update: 2022-09-02 10:57 GMT
बांका। शहर के कृष्णा इंटरनेशनल होटल में राजद प्रखंड अध्यक्ष पद चुनाव को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं की एक बैठक आयोजित हुई। जिसमें सदर प्रखंड क्षेत्र ककवारा पंचायत के समाजसेवी सुनील यादव प्रखंड राजद के अध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुये। पार्टी के प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी जमीरउद्दीन उर्फ जुम्मन की देख-रेख में शांतिपूर्ण माहौल में चुनाव संपन्न कराया गया। बैठक में पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष के लिए नियुक्ति पत्र पर चर्चा की गयी। जिसके बाद सर्वसम्मति से पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष पद पर सुनील यादव को चुना गया।
मौके पर निर्वाचन पदाधिकारी के द्वारा उन्हें विजयी होने का प्रमाण पत्र भी सौंपा गया। मौके पर नवनिर्वाचत अध्यक्ष ने कहा कि यह जीत पार्टी कार्यकर्ताओं की जीत है। पार्टी के हित के लिए ईमानदारीपूर्वक अपने कर्तव्यों का निर्वाहन करुंगा। मौके पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष को पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने फूल-माला देकर उन्हें बाधई दी एवं मिठाई भी बांटी गयी। बधाई देने वालों में अशोक यादव, गुड्डु यादव, लालू यादव, हातिम अंसारी, अरुण ठाकुर, जुनैद अंसारी, मोजिब अंसारी, विमल सोरेन, बबलू ठाकुर, गौतम गोरे, नितिन कुमार, नीतीश कुमार, संतोष यादव, विष्णु यादव व जितेंद्र आदि का नाम शामिल है।
Tags:    

Similar News