हॉस्टल के छत से कूदा स्टूडेंट, ऑन द स्पॉट डेथ

बड़ी खबर

Update: 2022-06-30 16:42 GMT

पटना। 17 साल के एक स्टूडेंट ने हॉस्टल की छत से छलांग लगा अपनी जान दे दी। महज दो दिन पहले ही इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने के लिए वो बक्सर से पटना आया था। दिल दहला देने वाली यह घटना पटना में पत्रकार नगर इलाके की है। जिस स्टूडेंट ने सुसाइड किया, उसका नाम राहुल कुमार था। वो बक्सर के पेठारी इलाके का रहने वाला था। उसके पिता का नाम संतोष साह है। राहुल ने यह खौफनाक कदम क्यों उठाया? यह स्पष्ट नहीं हो पाया है? पुलिस भी अपने जांच में कोई ठोस वजह नहीं तलाश पाई है।

28 जून को कराया था एडमिशन
पत्रकार नगर के योगिपुर में शिव मंदिर के पास मेडॉक कोचिंग है। इसका हॉस्टल भी उसी कैंपस में है। पुलिस के अनुसार 28 जून को ही राहुल ने परिवार के साथ आकर एडमिशन कराया था। उसे इंजीनियरिंग की तैयारी करनी थी। 29 जून को वो हॉस्टल में शिफ्ट किया था। फिर गुरुवार को उसने सुसाइड भी कर लिया। हॉस्टल का छत 6ठे फ्लोर पर है। वहीं से उसने छलांग लगा दी। नीचे गिरते सिर फट गया, शरीर में कई जगहों पर उसकी हडि्डयां टूट गई। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम भी पहुंची। उसे इलाज के लिए PMCH ले जाया जा रहा था। उसी दरम्यान रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
चूर हो गया सिर, दोनों हाथ की हड्‌डी टूटी
राहुल की मौत के बारे में जानकारी मिलते ही पिता और परिवार के लोग पटना पहुंचे। इसके बाद उसकी लाश का PMCH में ही पोस्टमार्टम कराया गया। इस दरम्यान पता चला कि काफी उंचाई से छलांग लगाने के कारण राहुल का सिर बुरी तरह से चूर हो गया। दोनों हाथ की हड्‌डी टूट गई। पेट के अंदर में लीवर भी फट गया था।
पुलिस के अनुसार हॉस्टल में राहुल के कमरे की जांच की गई थी। पर वहां कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। कोचिंग और हॉस्टल में लगे CCTV के फुटेज की भी जांच की गई, पर मामला सुसाइड का ही निकला। वो अकेले छत पर जाता हुआ दिखा था। जब परिवार के लोग आए तो पूछताछ में कुछ बता नहीं पाए। पुलिस को शक है कि पारिवारिक वजहों से उसने सुसाइड किया है।
Tags:    

Similar News