मुजफ्फरपुर की बोचहां विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में राजद के अमर पासवान की जीत तय लग रही है। 21वें राउंड की काउंटिंग के बाद वो भाजपा की बेबी कुमारी से 30 हजार से भी ज्यादा वोटों से आगे हो गए हैं। इसके बाद पटना में राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस की है। उन्होंने कहा है कि बोचहां की जनता ने बड़ा मैसेज दिया है। यह वर्तमान बिहार सरकार के खिलाफ जनता की आवाज है।

राजद की PC में जगदानंद व अन्य नेता।
भोजपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चितकुंडी चकिया गांव में छत पर सो रही एक वृद्ध महिला को संदेहास्पद स्थिति में गोली लग गई। गोली बाएं हाथ की केहुनी के ऊपर लगी है। इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई है। हादसे के बाद महिला को परिजनों द्वारा आरा सदर अस्पताल लाया गया। जहां उसका इलाज जारी है। पढ़िए पूरी खबर...
बेगूसराय में एक पत्तल के गोदाम में लगी भीषण आग मची अफरा-तफरी
बेगूसराय में शनिवार को उस वक्त अफरातफरी का माहौल उत्पन्न हो गया, जब शाॅर्ट सर्किट की वजह से पत्तल के एक गोदाम में भीषण आग लग गई। लोग आग पर काबू पाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ी ने आग पर काबू पाया। स्थानीय लोगों के मुताबिक सुबह तकरीबन 3 बजे सुबह में दुकान में आग लगी। घटना नगर थाना क्षेत्र के मुंगेरीगंज स्थित महापात्र टोला की है। पढ़िए पूरी खबर...

Tags: