Begusarai में खेल मंत्री ने किया वेट लिफ्टिंग ट्रेनिंग सेंटर का उद्घाटन

Update: 2024-08-08 07:03 GMT
Bihar बिहार: बिहार सरकार के खेल मंत्री सुरेन्द्र मेहता ने बेगूसराय के डुमरी स्थित विकास विद्यालय परिसर में भारोत्तोलन प्रशिक्षण केन्द्र का उद्घाटन किया। इस अवसर पर शिक्षाविद् राज किशोर सिंह, अंतरराष्ट्रीय रेफरी रजनीश भास्कर सहित अन्य लोग मौजूद थे।
'यह केन्द्र खेल के क्षेत्र में बेगूसराय को दिशा देने का काम करेगा'
इस दौरान मंत्री सुरेन्द्र मेहता ने कहा कि यह केन्द्र खेल के क्षेत्र में Begusarai
को दिशा देने का काम करेगा। केन्द्र सरकार और राज्य सरकार द्वारा खेल के विकास के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। भारत सरकार की इस परियोजना से खिलाड़ियों को काफी लाभ मिलेगा। बच्चों को खेल के प्रति जागरूक करने और उन्हें प्रशिक्षित करने, गांव-गांव में खेल प्रतिभाओं को तैयार करने का बिहार सरकार द्वारा लिया गया निर्णय बहुत बड़ा निर्णय है।
'अब बिहार खेल के क्षेत्र में सभी राज्यों से आगे बढ़ेगा'
खेल मंत्री ने कहा कि आने वाले दिनों में बिहार खेल के क्षेत्र में सभी राज्यों से आगे बढ़ेगा। किसी भी राज्य से पीछे नहीं रहेगा। वेट लिफ्टिंग के संचालक राजकिशोर सिंह ने बताया कि यह बेगूसराय के खिलाड़ी के लिए बहुत ही उपयोगी साबित होगा। यह केन्द्र विकास विधालय का नहीं है बल्कि पूरे बेगूसराय के खिलाड़ी के लिए है। भारत सरकार के इस उपक्रम से 5 लाख से ज्यादा का खेल सामग्री इस केंद्र को दिया गया है।
Tags:    

Similar News

-->