हाईकोर्ट के आदेश पर SIT जांच, आईजी विकास वैभव ने बताई पूरी कार्रवाई

Update: 2026-07-29 16:37 GMT
Begusarai बेगूसराय। बिहार के बेगूसराय जिले में वर्ष 2021 में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की वार्डन लिंकू देवी की संदिग्ध मौत के मामले में पटना हाईकोर्ट के निर्देश पर गठित विशेष जांच दल (एसआईटी) ने जांच को नए सिरे से आगे बढ़ाया है। इस मामले को लेकर आईजी विकास वैभव ने जांच की पूरी प्रक्रिया की जानकारी साझा की।
आईजी विकास वैभव ने बताया कि 4 अप्रैल 2021 को बेगूसराय जिले के बखरी थाना क्षेत्र स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय परिसर के अंदर वार्डन लिंकू देवी का शव बरामद हुआ था। घटना के बाद हत्या का मामला दर्ज किया गया था, लेकिन शुरुआती जांच में इसे आत्महत्या मानते हुए अंतिम रिपोर्ट अदालत में प्रस्तुत की गई। अदालत ने उस रिपोर्ट को स्वीकार भी कर लिया था।
उन्होंने बताया कि बाद में मामला पटना हाईकोर्ट पहुंचा, जहां सुनवाई के दौरान जांच में कई गंभीर विसंगतियां सामने आईं। इन तथ्यों को देखते हुए हाईकोर्ट ने मामले की दोबारा जांच कराने का आदेश दिया और उनके नेतृत्व में एक विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित करने का निर्देश दिया।
आईजी ने कहा कि हाईकोर्ट के आदेश के बाद एसआईटी ने पूरे मामले की नए सिरे से जांच शुरू की। जांच के दौरान पुराने साक्ष्यों, दस्तावेजों और अन्य पहलुओं की विस्तार से समीक्षा की गई ताकि घटना की वास्तविक परिस्थितियों का पता लगाया जा सके। उन्होंने कहा कि एसआईटी निष्पक्ष और वैज्ञानिक तरीके से जांच कर रही है तथा सभी तथ्यों और सबूतों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि इस संवेदनशील मामले में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा और न्याय सुनिश्चित करने के लिए कानून के अनुसार आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। मामले की जांच अभी जारी है और आगे की कार्रवाई जांच के निष्कर्षों के आधार पर की जाएगी।
Tags:    

Similar News