बिहार का शुभम, शतरंज का जादूगर, साधन की कमी फिर भी इतनी उपलब्धियां

Update: 2022-06-09 11:26 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क : खगडिय़ा के मथुरापुर गांव के छात्र शुभम कुमार को शतरंज का जादूगर कहा जाता है। उन्होंने बिहार व उसके बाहर सफलता के परचम लहराए हैं। दिसंबर 2021 में पटना साइंस कालेज में आयोजित राज्य स्तरीय अंडर 19 शतरंज प्रतियोगिता में इन्होंने बिहार में तीसरा स्थान प्राप्त किया था। इससे उन्हें राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने का अर्हता प्राप्त हुआ था। लेकिन व्यक्तिगत कारणों से वे नेशनल खेलने नहीं जा पाए थे।

शुभम कहते हैं- खगडिय़ा में साधन सुविधा की कमी है। लेकिन मेहनत के बल पर कहीं भी बेहतर किया जा सकता है। फिलहाल वे जीडी कालेज बेगूसराय में बीए प्रथम वर्ष के छात्र हैं। वे शतरंज के बहुत बड़े खिलाड़ी बनना चाहते हैं। फिलहाल अपने पिता शिक्षक और शतरंज खिलाड़ी मनोज कुमार राय से शतरंज के गुर सिख रहे हैं। नशा मुक्त भारत शतरंज एकेडमी के सचिव प्रेम कुमार यशवंत कहते हैं- शुभम को हर संभव मदद दी जाएगी।

सोर्स-jagran

Tags:    

Similar News

-->