संजय जायसवाल ने राहुल गांधी को भेजी भगवद गीता की प्रति, बोले- 'सबसे भ्रमित कांग्रेस नेता'

पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद की अयोध्या फैसले पर आई नई बुक से पैदा हुए.

Update: 2021-11-14 13:48 GMT

पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद की अयोध्या फैसले पर आई नई बुक से पैदा हुए बवाल के बीच बिहार प्रदेश भाजपा अध्यक्ष संजय जायसवाल ने पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को भगवदगीता की प्रति भेजी है। जायसवाल ने आरोप लगाया कि राहुल देश के सबसे भ्रमित नेता हैं। उन्हें हिंदुत्व पर समझ नहीं है।

रविवार को पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस में जायसवाल ने कहा कि राहुल गांधी ने खुर्शीद की बुक के समर्थन में जो बातें कही हैं, उससे ऐसा लगता है कि उन्हें हिंदुत्व के बारे में जानकारी नहीं है। गीता पढ़ने से उन्हें हिंदुत्व को समझने में मदद मिलेगी।
जायसवाल ने कहा कि राहुल गांधी हिंदुत्व के बुनियादी सिद्धांतों की भी सराहनानहीं करते, जबकि वे मंदिरों की बहुप्रचारित यात्राएं कर चुके हैं। लोकसभा में भाजपा के पूर्व मुख्य सचेतक रह चुके जायसवाल ने कहा कि राहुल द्वारा हिंदुत्व व हिंदू धर्म में अंतर करना कांग्रेस की 'बांटो और राज करो' की नीति पर आधारित है। जायसवाल ने कहा कि राहुल गांधी ने दावा किया है कि उन्होंने उपनिषद पढ़े हैं, हम जानना चाहते हैं कि क्या उन्होंने इनके इटालियन वर्सन पढ़े हैं? पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष और मौजूदा अध्यक्ष सोनिया गांधी ने खुर्शीद का बचाव किया है। खुर्शीद की बुक 'सनराइज ओवर अयोध्या' को लेकर इन दिनों बवाल मचा हुआ है।

Tags:    

Similar News