संजय गांधी जैविक उद्यान: चार बाघ शावकों का हुआ जन्म

संजय गांधी जैविक उद्यान में बाघिन संगीता ने चार शावकों को जन्म दिया है

Update: 2022-05-27 16:33 GMT

संजय गांधी जैविक उद्यान में बाघिन संगीता ने चार शावकों को जन्म दिया हैघिन संगीता ने चार शावकों को जन्म दिया है। अभी शावकों में नर और मादा का पता नहीं चल सका है लेकिन सभी शावक स्वस्थ हैं। शावकों के जन्म से चिड़ियाघर में खुशी का माहौल है। उद्यान अधिकारी सीसीटीवी कैमरे से बाघ शावक और उसकी मां पर नजर रखे हुए हैं। बीते साल 2019 में चेन्नई के अरिग्नार अन्ना जूलोजिकल पार्क तमिलनाडु से संगीता और नकुल वन्य प्राणी अदला बदली के तहत आये थे।

जू में बाघ-बाघिन की संख्या हुई 9
चार शावकों के जन्म के साथ जू में बाघ-बाघिन की संख्या 9 हो गई है। पहले से जू में पांच बाघ-बाघिन थे। उद्यान में 31 जुलाई 2012 को बाघ शावकों का जन्म सबसे पहले हुआ था। उस समय से बाघ का प्रजनन जारी है। स्वर्णा ने सबसे पहले तीन शावकों को जन्म दिया। हालांकि तीनों की मृत्यु हो गई थी। दूसरी बार 2017 में चार शावकों का जन्म हुआ। इसमें तीन शावक की मौत हो गई थी।


Similar News