बिहार के कई जिलों में पिछले तीन दिन से लगातार बारिश हो रही है। बेतिया, मोतिहारी, अररिया समेत कई जिलों में नदियां उफान पर है। लोग सुरक्षित स्थानों पर पनाह लेने की कोशिश कर रहे हैं। समस्तीपुर और बक्सर में गंगा उफान पर है। वहीं, बारिश की वजह से कुछ जगहों पर जलजमाव भी हो रहा है। इससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है।
Tags: